उत्तराखण्ड

झुग्गी बस्ती के नौनिहालों को बांटी खाद्य सामग्री 

विकासनगर

स्पीक अप वर्ल्ड फाउंडेशन की ओर से बुधवार को नगर क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले नौनिहालों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। फाउंडेशन के सौरभ बरुआ ने अभिभावकों को बताया कि शिक्षा के माध्यम से ही वे अपने बच्चों को इस बस्ती के बाहर की दुनिया में ले जा सकते हैं। इस दौरान विवेक भारती, स्मृति सिंह, रामेंद्र प्रताप सिंह, दिव्य, वत्स झा आदि मौजूद रहे।