Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

सीज क्रशर को संचालित के मामले में मुकदमा दर्ज

सीज स्टोन क्रशर को संचालित किए जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में खनन निरीक्षक भूत तत्व एवं खनिज विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि खनन निरीक्षक भू तत्व एवं खनिज विभाग की अधिकारी सुष्मिता पांडे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले दिनों बाड़ीटीप अवनी स्टोन क्रशर को सीज किया गया था।