समाजसेवी व युवा नेता अभिषेक चौधरी ने पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के दीर्घायु की कामना की
हरिद्वार
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से रहे विधायक एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद जी के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला। समाज के विभिन्न वर्गों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ प्रेषित कीं।
इसी क्रम में समाजसेवी एवं युवा नेता अभिषेक चौधरी ने भी स्वामी यतीश्वरानंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। अभिषेक चौधरी ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद जी का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन सेवा, त्याग और जनकल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक और प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया, जिसका लाभ हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिला।
उन्होंने आगे कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद जी के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिली। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और सामाजिक उत्थान से जुड़े अनेक कार्य आज भी जनता के बीच उनकी कार्यशैली और दूरदर्शी सोच के उदाहरण के रूप में याद किए जाते हैं। उनके मार्गदर्शन और अनुभव से युवा पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा मिलती रही है।
अभिषेक चौधरी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद जी सदैव स्वस्थ रहें और समाज व प्रदेश को आगे बढ़ाने में उनका मार्गदर्शन यूँ ही मिलता रहे।
जन्मदिन के अवसर पर स्वामी यतीश्वरानंद जी के आवास एवं आसपास समर्थकों की आवाजाही बनी रही। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं शुभकामना संदेश देकर उनके दीर्घ राजनीतिक और सामाजिक योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
