कनखल में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थरों से पीटा, केस दर्ज
हरिद्वार
कनखल के रामदेव पुलिया के पास सोमवार देर रात एक युवक पर दबंगों ने लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और कड़ों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक को अधमरा कर पीटा और उसकी जेब से दस हजार रुपये और बाइक की चाबी छीनकर फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक का मेडिकल कराया गया है। पीड़ित ने 11 युवकों को नामजद कर अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जगजीतपुर निवासी रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार रात अपने भाई करण और दोस्त आकाश के साथ बाइक पर लाटोवाली की तरफ से घर लौट रहा था। जैसे ही तीनों रामदेव पुलिया के पास पहुंचे, तभी वहां पहले से मौजूद करीब एक दर्जन युवकों ने घेरकर हमला कर दिया। रामपाल का आरोप है कि वेदांत पाहवा, रहमान कुरैशी, हेमंत मौगा, अर्श कुरैशी, फहरान, ध्रुव शर्मा, शिवम गुर्जर, उमैद, सावन भास्कार, शिवराज, ठाकुर देवराना समेत कई अन्य युवक वहां मौजूद थे।
