उत्तराखण्ड

संकल्प शक्ति के साथ काम करते हैं आदेश चौहान : निशंक

हरिद्वार।

हरिद्वार सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने रानीपुर से भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान के समर्थन में रावली महदूब स्थित चौहान मार्केट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक आदेश चौहान ने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया है। उनके प्रयासो से विधानसभा क्षेत्र को सड़क, गैस पाईप लाईन, इंसुलेटेड बिजली के तारों जैसी योजनाओं का लाभ मिला है। आदेश चौहान संकल्प शक्ति के साथ काम करने वाले और जनता से किए वादों को पूरा करने वाले नेता हैं। आदेश चौहान ने भारतीय जनता पार्टी का नारा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को रानीपुर विधानसभा में चरितार्थ किया है। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि एक-एक वोट महत्वपूर्ण  वोट है। उस वोट की उपयोगिता को समझ लीजिए। आज आपका वह एक वोट ना मिला होता तो जो भव्य राम मंदिर सपना ही रह जाता। आपके वोट ने उस सपने को पूरा किया है। कांग्रेस के लोग राम मंदिर निर्माण में सबसे बड़ा रोड़ा थे। हरीश रावत ने हरिद्वार की पहचान गंगा को नहर घोषित कर दिया था। हाल ही में संसद में पेश किए गए बजट में पर्वतमाला योजना के तहत उत्तराखंड के पर्यटन को चार चांद लगाने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। आपकी एक वोट के कारण उत्तराखंड में दो-दो एम्स खुले हैं, आपकी एक वोट के कारण विधानसभा रानीपुर में 500 बेड का हॉस्पिटल तो हमारे श्रमिकों के लिए सिडकुल में ईएसआई हॉस्पिटल बन रहा है। यह सब काम आपके वोट ने किया है। कोरोना काल में जितनी तेजी से हमने वैक्सीन बनवाई भी और लगवाई भी सिर्फ मोदी है तो मुमकिन है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के रूप में एक ऐसे जुझारू युवा को सामने खड़ा किया है। जिसकी कार्य करने की गति तूफान से भी तेज है। वह जो योजनाएं लाते हैं उनको धरातल पर लाने के लिए पूरा काम करते हैं। विश्वास और उत्साह के साथ काम करने वाले मुख्यमंत्री को हमें बार-बार इस प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विपिन चौहान, गरिमा सिंह, रीता चमोली, शीतल पुंडीर, बृजेश शर्मा, वीरेंद्र बोरी ,गौरव पुंडीर, संदीप राठी आदि मौजूद रहे।