Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

पुलिस ने एनआई ऐक्ट के वारंटी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने एनआई ऐक्ट के वारंटी को किया गिरफ्तार नई टिहरी थाना पुलिस ने एनआई एक्ट के एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया है। पुलिस की मीडीया सेल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी आयुष अग्रवाल के निर्देशन में वारंटियों को लेकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत 138 एनआई एक्ट में वारंटी यशपाल सिंह मिश्रवाण (48) पुत्र श्री धन सिंह मिश्रवाण निवासी मिश्रवाण भोजनालय नियर केंद्रीय विद्यालय प्राइमरी सेक्शन नई टिहरी गढ़वाल थाना कोतवाली नई टिहरी को पुलिस टीम ने दबिश गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आरोपी को न्यायलय में पेश किया गया है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एएसआई नरेंद्र सिंह तोमर व कांस्टेबल अरविंद कुमार शामिल रहे।