Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मेहरावना के वि़द्यार्थियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को विधानसभा देहरादून में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मेहरावना (चकराता) के विद्यार्थियों ने भेंट की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विधानसभा में विधानसभा सत्र में हो रही विभिन्न गतिविधियों को देखा। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।