पथरी में ऊर्जा निगम की विजिलेंस का छापा 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार
ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने घिससुपुरा और मुस्तफाबाद में छापेमारी कर 13 घरों पर बिजली चोरी पकड़ी। जेई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जेई विकास कुमार ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि साजिद पुत्र हासिम, मतलूब, फुरकान पुत्र रियासत, अमीर पुत्र सहीद, सहीद पुत्र शरीफ, कल्लू पुत्र यूसुफ, ओमपाल पुत्र सेवाराम, रविन्द्र पाल पुत्र मनीराम निवासीगण घिस्सुपुरा, जमशेद पुत्र असरफ, असरफ पुत्र फत्तो, जमसाद पुत्र असरफ, फय्याज पुत्र असरफ, जुल्फकार पुत्र मजीद निवासी गण सभी मुस्तफाबाद पदार्था के घरों पर विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी है।
