एरा ग्राफिक यूनिवर्सिटी में हिन्दी साहित्य सम्मेलन में चमन लाल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ ने लिया भाग
लंढौरा
चमन लाल महाविद्यालय में हिंदी विभाग व अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षणिक भ्रमण एरा ग्राफिक यूनिवर्सिटी, देहरादून में हिन्दी साहित्य सम्मेलन में छात्र-छात्राएं को ले जाया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष माननीय रामकुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर व शुभकामनाएं देते हुए छात्र- छात्राओं को देहरादून की ओर रवाना किया।
जहाँ पर हिंदी साहित्य सम्मेलन एवं राजभाषा पखवाड़े ‘शब्दावली’ के दूसरे दिन आज अनेक साहित्यिक कृतियों पर गहन चर्चा की गई।शब्दावली के दूसरे दिन प्रख्यात लेखकों, कवियों, अनुवादकों और साहित्य प्रेमियों के बीच पुस्तकों और उनमें विद्यमान अनूठे विचारों पर गहन चर्चा हुई। आज की चर्चा में विचारों के शिल्पी: भगत सिंह का बौद्धिक ज्ञान, अंबर परियां, अमृतत्व की ओर, अखंडता के प्रतीक: गुरु नानक और सृजनशीलता का स्त्री विमर्श सरीखी पुस्तकें मुख्य रूप से शामिल की गईं।उत्तराखंड के डीजीपी रह चुके अनिल रतूड़ी और शिक्षाविद् डॉ. सुधा रानी पांडेय ने नए युग के संदर्भ में अमृतत्व की ओर पुस्तक के महत्व पर प्रकाश डाला व वार्ताकार सुशील उपाध्याय रहे। यह शैक्षणिक भ्रमण छात्र-छात्राओं में पुस्तक को पढ़ने और साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करेगा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ मीरा चौरसिया व डॉ दीपा अग्रवाल द्वारा किया गया।
