उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्यों से

हर घर झंडा अभियान चलायेगी महानगर कांग्रेस :  गर्ग  

हरिद्वार

कांग्रेस ने गुरुवार को ज्वालापुर के बैंक्वेट हॉल में आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित किया। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही हर घर झंडा अभियान चलाएगी। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में पार्टी के झंडे घरों पर लगाए जाएंगे। इससे पहले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नए महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग का स्वागत किया। वक्ताओं ने नगर निगम चुनाव में एकजुट होकर पार्टी के मेयर और पार्षद प्रत्याशियों को जीत दिलाने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कॉरिडोर के मुद्दे पर कांग्रेस व्यापारियों के साथ खड़ी है। इस मामले में व्यापारियों और स्टॉक होल्डर की आम राय पर ही भाजपा सरकार को काम करना होगा। वरना कांग्रेस व्यापारियों के हितों की अनदेखी होने पर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।