मतदाताओं को इवीएम का डेमो कराया
रुड़की। उपजिलाधिकारी भगवानपुर कार्यालय में निर्वाचन आयोग द्वारा लगाई गई इवीएम वीवीपैट के जरिए मतदाताओं से डेमो कराया गया। जिसमें अधिवक्ताओं ने भी प्रतिभाग किया। शनिवार को भगवानपुर तहसील में उपजिलाधिकारी कार्यालय में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम और वीवीपैट लगाकर मतदाताओं से मतदान का अधिकार बताते हुए डेमो कराया गया। जिसमें ईवीएम के बारे में जानकारी दी गई। तहसील के अधिवक्ताओं ने भी प्रतिभाग कर डेमो किया। अधिवक्ताओं ने भी डेमो मतदान में अपना मतदान किया। इस अवसर पर अनुभव, संजीव वर्मा, जितेंद्र सैनी, जनेश्वर प्रसाद सागर, सुरेंद्र सैनी, सुनील सैनी, शिवराज प्रताप, विशाल सैनी आदि उपस्थित रहे।
