Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्यों से

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम परिसर में किया पौधारोपण

हरिद्वार

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर आयुक्त वरुण चौधरी के नेतृत्व में टीम ने निगम परिसर में अलग अलग प्रजाति के कई पौधे रोपे। नगर आयुक्त ने कहा कि एक दिन कुछ पौधे लगाकर हमें अपने कार्य की इतिश्री नहीं करनी है। बल्कि इसे रोजमर्रा की जीवन शैली में अपनाना चाहिए।उन्होंने की पृथ्वी की उत्पत्ति के समय से ही मानव और प्रकृति के बीच गहरा रिश्ता रहा है। कहा कि पेड़ इंसान की जरूरत है और जीवन का आधार है। भारतीय संस्कृति में पेड़ पौधों को पूजा जाता है। पेड़ पौधों में देवी देवताओं का वास माना जाता है। पेड़ों से ही हमें जीवनदायनी ऑक्सीजन मिलती है। इसलिए हमें अपनी सांसों को सुरक्षित रखना है तो पेड़ों की रक्षा करनी होगी। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तरुण मिश्रा, सहायक अभियंता आनंद सिंह मिश्रवाण, सफाई निरीक्षक श्रीकांत, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।