उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्यों से

महिला ने जेठ पर लगाया हत्या की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार

ज्वालापुर की महिला ने अपने जेठ पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी रमेश तनवारी के मुताबिक जानकीपुरम सीतापुर ज्वालापुर निवासी नीलम भारद्वाज ने शिकायत कर आरोप लगाया कि उसके पति उत्कर्ष भारद्वाज बाहर नौकरी करते हैं, इसलिए जेठ उदित भारद्वाज रोजाना उनसे गाली-गलौज करते रहते हैं। आरोप लगाया कि 28 अप्रैल की सुबह उसके जेठ ने गाली-गलौज की। अब उन्होंने हत्या कर देने की धमकी दी है। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।