संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
रुड़की। चोरी के मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। झबरेड़ा में 9 दिसंबर को घर का ताला तोड़कर दिन दहाड़े एक व्यक्ति के यहां से लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात और नगदी चोरी की ली गई थी। चोरी के वक्त कुछ सदस्य बाजार तो कुछ शादी में गए हुए थे। मकान मालिक सुनील कुमार की ओर से चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं दूसरी ओर ग्राम भलस्वागाज में भी 9 सितंबर को वीरम सिंह और सुरेंद्र सिंह के मकान पर चोर रात के वक्त धावा बोलकर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर चुके हैं। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल का कहना है कि संदिग्धों को चोरी के मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
