उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्यों से

सीटू और किसान सभा ने किया फाटा में धरना-प्रदर्शन

 

रुद्रप्रयाग

संयुक्त किसान मोर्चा एवं टेड यूनियन समन्वय समिति के आह्वान पर सीटू जिला कमेटी एवं अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा ग्रामीण भारत बंद व औद्यौगिक क्षेत्रीय हड़ताल को लेकर किसान सभा द्वारा धरना दिया गया। साथ ही प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। जनपद के फाटा मैंखण्डा में किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम सेमवाल के नेतृत्व में रैली निकालकर प्रर्दशन किया गया जबकि जनसभा की गई। सीटू जिला महामन्त्री बीरेन्द्र गोस्वामी के नेतृत्व में तहसील उखीमठ परिसर में धरना दिया गया। इस मौके पर मजदूर विरोधी चारों श्रम कोड्स को अविलम्ब वापस लेने के साथ ही 12 घंटे काम करने के आदेश को रद्द करने, किसानों के ऋण माफ करने, सभी फसलों के लिए कानून बनाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलने की गारन्टी देने, आंगनबाड़ी, आशा, भोजन माताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने, जब तक राज्य कर्मचारी घोषित नहीं होते तब तक उन्हें वैधानिक न्यूनत्तम वेतन और सामाजिक सुरक्षा देने, सबको निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य की गारन्टी देने के साथ ही सस्ते गल्ले के माध्यम से केरल की तर्ज पर आवश्यक उपभोग की वस्तुएं सस्ते दाम पर उपलब्ध कराने, रक्षा, रेलवे, बिजली, कोयला, तेल, इस्पात, दूरसंचार, डाक, परिवहन, हवाई अड्डे, बैंक, बीमा, रक्षा उद्योग आदि सभी सार्वजनिक उपकमों के निजीकरण पर रोक लगाने, मनरेगा का शहरी क्षेत्रों तक विस्तार करते हुए हर परिवार को 200 दिन का रोजगार व रुपया 600 प्रतिदिन की मजदूरी देने, भूमिहीन लोगों को जमीन व मकान उपलब्ध कराने, पूर्व में सरकारी भूमि पर काबिज इन लागों को मालिकाना हक देने, जंगली जानवरों से आम आदमी, किसानों के पालतू जानवरों व फसलों की सुरक्षा तथा बाजार भाव से मुआवजा और जन हानि की दशा में मोटर दुर्घटना प्रतिकर की तर्ज पर कानून बनाकर मुआवजा देने आदि मांग की गई। कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है। धरना देने वालों में कांग्रेस पार्टी के आनन्द सिंह रावत, रणजीत सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह पुष्पवान, किसान सभा के वलबन्त लाल, बसन्त लाल, विनोद सिंह पंवार किसान सभा के जिला अध्यक्ष अषाड़ सिंह धिरवाण, किसान सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत सिंह रावत, नीलम देवी, गजपाल लाल, दामोदर उनियाल, प्रेम सिंह, विकम लाल, जसपाल लाल, गोविन्द लाल आदि मौजूद थे।