उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्यों से

बाजपुर से बिना रायल्टी के आरबीएम ढुलाई रोकने की मांग

रुद्रपुर

स्थानीय खनन ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने एसडीएम कार्यालय में मांग पत्र सौंपकर बिना रायल्टी के उपखनिजों के वाहनों को रोकने की मांग की। उन्होंने ओवरलोडिंग को रोकने के लिए कार्य रोकने की मांग की। मंगलवार को खनन व्यवसायी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के 1000 वाहन स्वामी और 20 हजार लोग खनन कारोबार से जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट कारोबारी शोषण के शिकार हो रहे हैं। आरोप लगाया कि बाजपुर व किच्छा से बिना रायल्टी के ओवरलोड वाहन क्षेत्र में आरबीएम की आपूर्ति कर रहे हैं। कहा कि बाजपुर से बरा तक 20 पुलिस चेक पोस्ट हैं। वन विभाग की चौकियां हैं। बिना रायल्टी और ओवरलोड वाहन आसानी से स्टोन क्रशरों में आ रहे हैं। आरोप लगाया कि किच के गौला नदी से एनएच में भराव के लिए निर्माण सामग्री निकाली जा रही है। इसको स्टोन क्रशर में लोर उपखनिजों में मिलाया जा रहा है। इससे सरकारी विकास कार्य और भवन निर्माण किया जा रहा है। बाहरी ट्रांसपोटर्स व कुछ स्ओन क्रशरों की मिलीभगत से जनता और सरकार के साथ लूट हो रही है। रायल्टी की चोरी भी हो रही है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने अवैध कारोबार रोकने की मांग की। यहां गुरदीप सिंह चौहान, राजवीर सिंह, राजन सिंह, गुरमेल सिंह, मनप्रीत सिंह, राजकुमार तरसम सिंह, सन्नी मौजू रहे।