उत्तराखण्डमुख्य समाचार

चाकू के साथ एक गिरफ्तार

रुद्रपुर

वारदात की फिराक में घूम रहे व्यक्ति को पुलभट्टा पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते शुक्रवार को पुलभट्टा पुलिस ग्राम दोपहरिया में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। संदिग्ध ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम मुन्ना लाल निवासी दोपहरिया बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।