Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्ड

उपनल कर्मचारी महासंघ ने अपने आंदोलन को जारी रखा

 

देहरादून……

उपनल कर्मचारी महासंघ ने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर अपने आंदोलन को जारी रखा और इस अवसर पर शासन प्रशासन को कोसते हुए जमकर प्रदर्शन कर धरना दिया और कहा कि जल्द ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जायेगा।

यहां सहस्त्रधारा रोड स्थित एकता विहार में बनाये गये धरना स्थल पर उपनल कर्मचारी महासंघ से जुडे हुए कर्मचारी इकटठा हुए ओर वहां पर उन्होंने अपनी मांग को लेकर कार्य बहिष्कार के साथ प्रदर्शन कर धरना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जिसमें कि प्रदेश के समस्ता राजकीय विभागों, स्वास्थ्य, ऊर्जा, वाहन, पेयजल, सार्वजनिक निगमों, उपक्रमों, निकायों, जल संस्थान, जिला पंचायत, विश्वविद्यालयों, विकास प्राधिकरण तथा केन्द्र पोषित योजनाओं इत्यादि में उपनल के माध्यम से लगभग 22 हजार कार्मिक कार्यरत है जो लगातार अपनी निष्ठा एवं लगन के साथ सेवायें दे रहा है और सुरक्षित भविष्य हेतु कई बार कर्मचारियों को आन्दोलन भी करना पड़ा है और आश्वासन मिले लेकिन सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई है।

वक्ताओं ने कहा कि उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा कई बार शासन एवं सरकार को अपनी माँग प्रस्तुत की जा चुकी है किन्तु आतिथि तक भी उसमें कोई विचार नहीं किया गया है जबकि उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा उपनल कर्मचारियों को नियमितिकरण एवं समान कार्य समान वेतन का आदेश भी जारी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ उपनल कर्मचारियों को निकाला जा रहा है उनके पदों पर नियमित पद भी निकाला जा रही है जोकि न्यायोचित नहीं है।  इस अवसर पर  विभिन्न विभागों के अनेकों कर्मचारी मौजूद रहे।