उत्तराखण्डमुख्य समाचार

कनखल के आबादी क्षेत्र में घुसे दो टस्कर हाथी

हरिद्वार

हरिद्वार वनप्रभाग की हरिद्वार रेंज से लगे कनखल के आबादी क्षेत्र में शनिवार रात दो हाथी आने से लोग दहशत में आ गए। शनिवार देर रात करीब 3:00 बजे कनखल के वेलकम फार्म हाउस के पास दो टस्कर हाथी आ गए। सूचना पर वन विभाग की गश्त टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथियों को जंगल की ओर भगाया। हरिद्वार वनप्रभाग की हरिद्वार रेंज के वन क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कनखल के वेलकम फार्म हाउस के पास आए दो टस्कर हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ दिया गया था।