जर्जर विद्युत पोल बदलने से आठ हजार लोगों के घरों की बिजली गुल
रुड़की
खंजरपुर में जर्जर विद्युत पोलों को बदलने के लिए कई घंटे की बिजली कटौती की गई। इससे सोलानी पुरम बिजली घर से जुड़े आठ हजार लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी। सोलानीपुरम बिजली घर से शहर और देहात के फीडर जुड़े हैं। इनसे करीब पचास हजार की आबादी को बिजली सप्लाई होती है। इन दिनों सोलानीपुरम बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। खराबी आने से ट्रिपिंग और एक घंटे की बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशाीन रहे।
