उत्तराखण्डमुख्य समाचार

पिथौरागढ़ पुलिस ने वारंटी पकड़ा

पिथौरागढ़

न्यायालय की ओर से गैर जमानतीय वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान जारी है।नगर में प्रभारी निरीक्षक हिमांशु पंत की नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान भादवि की धारा 379, 411 के तहत पंजीकृत वारंटी कुमार कुमौड़ निवासी दीपक जोशी को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। कोतवाल पंत ने कहा कि वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर आगे भी अभियान जारी रहेगा।