जीवनगढ़ में 55 महिलाओं को बांटे उज्वला गैस कनेक्शन
विकासनगर
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जीवनगढ़ में 55 महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए। पंचायत घर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष फतेह आलिम और कनिष्ठ उप प्रमुख रेणू खान आलिम ने 55 महिलाओं को कुकिंग गैस के सिलेंडर, रेगुलेटर निशुल्क दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते साढ़े नौ साल से गरीब लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ देने, उनके जीवन स्तर को सुधारने को विभिन्न योजनाएं चला रहे हैं। बताया कि प्रधानमंत्री की उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश में लाखों महिलाओं को कुकिंग गैस के कनेक्शन के साथ सिलेंडर रेगुलेटर और चूल्हे बांटे जा चुके हैं। इस दौरान एजेंसी संचालक वकार अहमद, शमीम खान, गरीब शाह, मौ. अनस आदि मौजूद रहे।
