कपकोट में दूसरे दिन भी बीएसएनएल सेवा ठप
बागेश्वर
कपकोट व भराड़ी क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा दूसरे दिन भी पटरी से उतरी रही। बैंक व पोस्टऑफिस के लिए ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग निराश होकर लौट गए। ऑनलाइन कारोबार चौपट हो गया है। शामा, लीती, बदियाकोट, कर्मी, बघर, पोथिंग, वाछम, किलपारा से आए लोग यहां आकर परेशान हो गए हैं। उनका कहना है कि वह 500 रुपये खर्च करने के बाद यहां आए हैं, लेकिन उनके कोई भी काम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने बीएसएनएल विभाग से वयवस्था में सुधार लाने की मांग की है।
