जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्की बर्फबारी
बागेश्वर
जिले में दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार की देर शाम उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि कपकोट, दुग-नाकुरी क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। लगातार बादल छाए रहने से ठंड में इजाफा हो गया है। जिला मुख्यालय में मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 तथा न्यूनत नौ, जबकि कौसानी में अधिकतम 16 तथा न्यूनतम चार डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव जलाना शुरू कर दिया है। अच्छी बारिश नहीं होने से किसान अभी भी निराश हैं।
