मुख्य समाचार

नशे की लत पूरी करने को  छीना था फोन

रुड़की

नशे की लत पूरी करने के लिए दो दोस्तों ने महिला पार्लर कर्मी का फोन छीना था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर फोन बरामद किया है। एक आरोपी को जेल तथा दूसरे को बाल सुधार गृह भेजा गया है। गंगनहर कोतवाली को जैक्सी निवासी सलेमपुर ने तहरीर देकर बताया था कि 19 नवंबर को पार्लर से देर शाम घर के लिए जा रही थी। इस बीच कृष्णा नगर गली नंबर 12 के पास दो युवकों ने फोन छीन लिया था। इसके बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।