उत्तराखण्डमुख्य समाचार

आयोग ने जेई परीक्षा के लिए लिंक खोला

हरिद्वार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा-2023 के अंतर्गत जेई 1097 पदों पर अंतिम तिथि 3 नवंबर 2023 तक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए ऑनलाइन आवेदन पत्रों में की गई प्रविष्टियों में परिवर्तन एवं संशोधन के लिए आयोग की ओर से वेबसाइट पर ऑनलाइन लिंक खोल दिया गया है। अभ्यर्थी 19 नवंबर तक ऑनलाइन लिंक पर आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं। इस संबंध में आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से वेबसाइट पर सूचना जारी की गई है।