Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

साइबर जागरूकता और ऑनलाइन सुरक्षा विषय पर हुई कार्यशाला

हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी विवि के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में ‘साइबर जागरूकता और ऑनलाइन सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें साइबर जागरूकता और ऑनलाइन सुरक्षा को बढ़ाने के सक्रिय प्रयास में, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, हरिद्वार के शाखा प्रबंधक निर्भयेंद्र शर्मा ने लोगों को विभिन्न ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में परिचित कराया। निर्भयेंद्र शर्मा ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला, साइबर अपराधियों द्वारा अपनाई जाने वाली सामान्य रणनीति और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान जोखिमों को कम करने के लिए व्यावहारिक सुझाव प्रदान किए। डीन प्रो. विपुल शर्मा ने संभावित साइबर खतरों से बचाव के लिए ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहने और सूचित रहने के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. एम एम तिवारी, डॉ. सुनील पंवार ने विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. सुयश भारद्वाज, डॉ. विवेक गोयल, डॉ. लोकेश जोशी, डॉ. गौरव मलिक, डॉ. आशीष नैनवाल, प्रतिक अग्रवाल, विकास देशवाल, श्याम कुमार कश्यप, देव आनंद जोशी आदि मौजूद थे।