उत्तराखण्डमुख्य समाचार

डिवाइडर पर रेलिंग लगाकर सड़क किनारे छोड़ा मलबा

रुड़की

शहर को खूबसूरत बनाने के लिए सड़कों के बीचों बीच डिवाइडर पर रेलिंग लगाने का काम जोरों से चल रहा है। वहीं, संबंधित विभाग के कर्मचारी गणेशपुर पुल से लेकर गोल चक्कर तक के बीच डिवाइडर पर रेलिंग लगाने के बाद सड़क किनारे मलबा डालकर चले गए। इसके चलते सड़क हादसे का भी खतरा बना हुआ है। आवाजाही में भी वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पिछले माह गणेशपुर चौक से गोल चक्कर के बीच डिवाइडर के बीच रेलिंग लगाई गई। इसके बाद इन रेलिंगों को कलर किया जा रहा है। इससे सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी। क्योंकि अभी तक रेलिंग नहीं होने की वजह से लोग डीवाइडर के बीच से रास्ते क्रॉस कर रहे थे।