उत्तराखण्डमुख्य समाचार

आईआईटी ने किया प्रो. जेबी लाल को याद

रुड़की

आईआईटी के रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग की ओर से प्रो. जेबी लाल मेमोरियल व्याख्यान आयोजित किया गया। आईआईटी के निदेशक केके पंत ने कहा कि प्रो. जेबी लाल अपने विषय के जाने-माने ज्ञाता थे। यह व्याख्यान उनके अग्रणी कार्य के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान वक्ताओं ने प्रो. जेबी लाल के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने 1966 से 1969 तक संस्थान में अपनी सेवा प्रदान की। प्रो. अंशु आनंद ने व्याख्यान का शुभारंभ किया। आईआईटी कानपुर के पूर्व प्रो. दीपक कुंजरू ने जेबी लाल को महान वैज्ञानिक और रसायन का ज्ञाता बताया। साथ ही उनके कामों से ज्ञानवर्द्धन का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरणीय चिंताओं और विज्ञान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।