घर से कूड़ा उठाकर सीधे ट्रेंचिंग ग्राउंड में डालना होगा
रुड़की
कैंट बोर्ड की गाड़ी डोर टू डोर घरों से कूड़ा उठाने के बाद सीधे ट्रंचिंग ग्राउंड में ले जाएगी। ताकि ट्रंचिंग ग्राउंड में स्थापित प्लांट में जल्द से जल्द इसका निस्तारण किया जा सके। नई व्यवस्था से डंपिंग कूड़ा स्टेशन भी खत्म हो जाएगा। इससे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और चाक चौबंद हो जाएगी। कैंट बोर्ड के सीईओ विशाल सारस्वत ने बताया कि अभी तक कूड़े की गाड़ी डोर टू डोर घरों से कूड़ा उठाने के बाद सड़क किनारे और चौराहों पर बनाए गए डंपिंग स्टेशन पर कूड़ा डालती थी। यहां से बड़े वाहनों से इस कूड़े को ट्रेंचिंग ग्राउंड में भेजा जाता था। ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने के बाद उसे अलग अलग किया जाता था। इसके बाद प्लांट में कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया शुरू होती थी।
