कैरियर काउंसिलिंग में यूपीएससी परीक्षा के बारे में बताया
रुड़की
धनौरी पीजी कॉलेज में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं को परीक्षा के पाठ्यक्रम से अवगत कराया गया। ज्ञान आईएएस कोचिंग संस्थान रुड़की के संकाय सदस्य कुलदीप राठी, गौरव बालियान और उनकी टीम ने छात्रों को जानकारी दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुमन पाल सिंह सिरोही ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा मनोयोग से देनी चाहिए। इस परीक्षा के द्वारा ही भारत की प्रशासनिक बागडोर सुरक्षित हाथों में सुनिश्चित होती है। उसकी तैयारी के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों का अध्ययन करें। प्रश्नों को अपनी भाषा में हल करने का प्रयत्न करें और अपने विचारों को अभिव्यक्त करने की कोशिश करें।
