छह वाहनों को अवैध खनन में पुलिस ने किया सीज
रुड़की
। क्षेत्र में अवैध खनन मे लगे वाहनों पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन के करीब वाहनों को सीज किया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस को लगातार अवैध खनन किए जाने की शिकायत मिल रही थी। इसके लिए एक टीम गठित की। उनके मुताबिक टीम ने खनन से लदे तीन डंपर व तीन ट्रैक्टर ट्रालीयों पकड़ लिए। जब पुलिस ने उनसे वाहनों में भरी सामग्री के बाबत दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। बताया कि पकड़े गए सभी वाहनो को कोतवाली लाकर सीज कर दिया है।
