Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की

नशे में हाईवे पर कई लोगों को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल, सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। बीएसएम तिराहा से रामपुर चुंगी के बीच नशे में धुत कार चालक ने कई लोगों को टक्कर मार दी थी। हाईवे पर अफरा-तफरी मचने पर लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने कार को सीज कर दिया था। जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि शुभम भट्ट निवासी गांधीनगर शिवपुरी के पिता नरेंद्र प्रसाद दुर्घटना में घायल हुए थे। तहरीर के आधार पर चंडीगढ़ नंबर की कार चालक के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।