उत्तराखण्डमुख्य समाचार

रिटायर्ड आईपीएस की पुस्तक का लोकार्पण किया

देहरादून। रिटायर्ड आईपीएस आलोक लाल और उनके बेटे मानस लाल की कहानी की पुस्तक ऑन द टेल ऑफ ठग्स एंड थीव्स का लोकार्पण मुख्य अतिथि लेखक गणेश सैली और लेखक स्टीफन ऑल्टर ने किया। इस मौके पर पुस्तक के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और कहानीकार से पुस्तक को लेकर सवाल भी पूछे गए। कार्यक्रम कुलड़ी स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में लेखक आलोक लाल ने पुलिस विभाग के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि पुलिस सेवा में उनके जीवनकाल में जो समाज की सच्चाई उनके सामने आई, उन्हें पुस्तक के रुप में संजोया है। उन्होंने बताया कि उनकी पहली पुस्तक बारहबंकी नारकोस पर वेबसीरीज भी बन रही है। जबकि एक और किताब वह लिख रहे हैं। इस मौके पर लेखक सिद्धांत, पूर्व जनरल जहीरूददीन शाह, रजत अग्रवाल, संदीप साहनी, रजनी एकांत, आभा सैली, मदन मोहन शर्मा, माधुरी शर्मा, संजय हजेला, रजत कपूर, आशीष वर्मा, शूरवीर भंडारी, अनीता सक्सेना, सहित स्कूली बच्चे और शिक्षक मौजूद रहे।