उत्तराखण्ड

सनातन परिषद ने फूंका तमिलनाडु के मंत्री का पुतला

हरिद्वार। अखिल भारतीय सनातन परिषद के कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक  पर प्रदर्शन कर तमिलनाडु सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पुत्र उदयनिधि स्टालिन का पुतला फूंका। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेज उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की मांग की। अखिल भारतीय सनानत परिषद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और संयोजक डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के खिलाफ गलत बयान दिया। सियासी लाभ के लिए सनातन धर्म पर बयाजनबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय पदाधिकारी अविक्षित रमन और महामंत्री पुरूषोत्तम शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म के प्रति अनर्गल टिप्पणी करने वालों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म, संस्कृति देश दुनिया में प्रसिद्ध है। विदेशी लोग भी सनातन संस्कृति को अपना रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में मानवेंद्र सिंह, उमंग ठाकुर, विशाल भट्ट, अजय सिंह, अंकित भारद्वाज, विजय पांडे, अग्रज मिश्रा, लक्ष्मण कटारिया, भोला शर्मा, मोतीराम आदि शामिल रहे।