उत्तराखण्डमुख्य समाचार

मातृ सदन के आरोपों के बाद एसआईटी गठित

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती की ओर से लगाए गए षड्यंत्र के आरोप के बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन कर दिया है। एसआईटी सात दिन के अंदर जांच कर अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंपेगी। दो सितंबर को मातृ सदन आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी शिवानंद सरस्वती ने मातृ सदन के खिलाफ षड्यंत्र रचे जाने के आरोप लगाए थे। साथ ही मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र भेजते हुए 24 घंटे के अंदर एसआईटी गठित करने की भी मांग की थी। आश्रम में संदिग्ध व्यक्तियों के घुसने के मामले में पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाए थे। इन आरोपों के बाद एसएसपी अजय सिंह ने जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। एसपी क्राइम और यातायात रेखा यादव को एसआईटी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि सीओ सिटी जूही मनराल, एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज भारद्वाज, कनखल थाना प्रभारी नितेश शर्मा, अपराधिक अभिसूचना इकाई के दो आरक्षियों को शामिल किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूरे मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। सात दिन के अंदर जांच कर टीम अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट के बाद ही आगे कार्रवाई होगी।