उत्तराखण्डमुख्य समाचार

मंगलौर विधायक ने किया राकेश टिकैत का स्वागत

रुडकी। भाकियू के राष्ट्रीय नेता चौधरी राकेश टिकैत के काफिले को हाईवे पर रोककर विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी व उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक ने किसान नेता को आश्वासन दिया कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई में वह उनके साथ हैं। विधायक हाजी सरवत करीब अंसारी ने कहा कि वह स्वयं भी एक किसान हैं तथा किसानों के दर्द को बेहतर ढंग से समझते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन को हर प्रकार से समर्थन दिया जाएगा। किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत ने विधायक अंसारी का आभार जताया। कहा कि जनप्रतिनिधि किसानों, मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ दें तथा उनकी आवाज को सदन में बुलंद करें। किसान नेता के काफिले के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस अवसर पर यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, जिला अध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री, बसपा नेता हाजी तहसीन अंसारी, एहसान अहमद, काजी खालिद काजमी, उबैदुर रहमान मोंटी, मुन्ना चौधरी, भूरा, मुमताज अंसारी, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।