नौ सूत्रीय मांगो को लेकर उत्तराखंड आयुर्वेद विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चरणबद्ध आंदोलन शुरू
हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने दो माह के बकाया वेतन सहित नौ सूत्रीय मांगो को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। ऋषिकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। विवि के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष खेमानंद भट्ट के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष भटट ने बताया कि दो माह का वेतन दिए जाने, गोल्डन कार्ड की सुविधा, सभी संवर्गो के कर्मचारियों का नियमितिकरण, स्थाईकरण, पदोन्नति, एलोपैथ नर्सिंग संवर्ग की तरह विवि के परिसरों में सहायक नर्सिंग अधीक्षक, उपनर्सिंग अधीक्षक, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक के पद सर्जित करने, मृतक आश्रित की नियुक्ति, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बकाया देने की मांग है। ग्यारह और बारह अगस्त को कार्य बहिष्कार तीन घंटे रहेगा। तेरह अगस्त तक मांग न पूरी होने पर चौदह अगस्त को तीनों परिसर में पूरी तरह कार्य बहिष्कार कर तालाबंदी की जाएगी। पहले दिन सुबह दस से बारह बजे तक दवा वितरण नहीं हुआ। वार्ड में भर्ती मरीजों को नर्सिंग सुविधा नहीं मिली। इस दौरान छत्रपाल सिंह, मोहित मनोचा, संध्या रतूड़ी, बाला , डॉली, बिमला , बीना मठपाल, राकेश कुमार, दीपक कुमार, सुंमत पाल, अशोक चंद्रा, अमित कुमार, मनोज पोखरियाल,ज्योति सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, चंद्रपाल, नितिन, अमित लांबा,सतीश कुमार, समीर पांडेय, अनिल सिंह नेगी, प्रबल सिंह, ममता बिष्ट, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे
