उत्तराखण्डमुख्य समाचार

उपाध्यक्ष कालरा को किया निष्कासित

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने कनखल मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कालरा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। आरोप कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी की। जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण दिनेश कालरा पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है।