उत्तराखण्डमुख्य समाचार

गन्ने की फसल में रोग लगने से किसान चिंतित

रुड़की।। किसानों ने इस बार अपने खेतों में अलग-अलग किस्म के गन्ने की फसल लगा रखी है। इसे तैयार करने के लिए किसानों ने गन्ने की फसल में आने वाले रोगों की रोकथाम के लिए खाद और कीटनाशक का स्प्रे किया। हाल में कई दिन से हुई बारिश के कारण अब किसानों की गन्ने की फसल में पोका बोइंग रोग आना शुरू हो गया है। इस रोग के आने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया किसानों के गन्ने की फसल में शुरू हुए पोका बोइंग रोग से बचाव को लेकर क्षेत्र के किसान कॉपर ऑक्सी क्लोराइड दवाई को दो से तीन ग्राम की मात्रा में एक लीटर पानी में घोल कर उसका स्प्रे करें। इससे इस रोग को रोका जा सकता है।