नैनो यूरिया से खेती में आएगा कम खर्च
रुड़की। गांव लाठरदेवा हूण में सहकारिता महासम्मेलन में किसानों को इफ्को के नए उत्पाद नैनो यूरिया और नैनो डीएपी तरल के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का प्रयोग करने से बेहतर रिजल्ट और कम खर्च बताया गया। गांव लाठरदेवा हूण में सहकारिता महासम्मेलन में कार्यक्रम अधिकारी ओमवीर सैनी ने किसानों को बताया कि दानेदार यूरिया और दानेदार डीएपी की आधी मात्रा का प्रयोग फसल में बुवाई के समय करना चाहिए। इससे फसलों में लागत भी कम होगी। फसल में पर्याप्त पत्तियां आने पर चार एमएल प्रति लीटर पानी में मिलाकर नैनो यूरिया और दो से चार एमएल प्रति लीटर पानी में मिलाकर नैनो डीएपी का छिड़काव करना चाहिए।
