मंदिर से चोरी के तीन आरोपी पकड़े
रुड़की। मंदिर से पीतल का सामान चुराकर भाग रहे तीन युवकों में से एक को लोगों ने पकड़ लिया। युवक दूसरे पक्ष का था। इससे उत्तेजित होकर ग्रामीण उसे पीटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे छुड़ाकर कोतवाली ले आई। ग्रामीणों ने तीनों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। लक्सर में हुसैनपुर गांव के बाहर एक शिव मंदिर है। गुरुवार रात को तीन युवक ताला तोड़कर मंदिर के पुजाघर में घुसे और वहां से पीतल का भारी घंटा, कलश के अलावा छोटी घंटियां और दीपक चुराकर प्लास्टिक के दो कट्टों में भर लिए। ग्रामीणों को सूचना मिली तो उन्होंने चोरों को घेरा पर उनमें से दो अंधेरे में भाग गए। जबकि एक पकड़ा गया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
