उत्तराखण्ड

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं को दिलाई नशा न करने की शपथ

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी भ्रमण पर पहुंचे पुलिस उपमहानिरीक्षक (कार्मिक) अनंत शंकर ताकवाले ने शुक्रवार को गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। इस दौरान डीआईजी ताकवाले ने गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों, धाम में आए श्रद्धालुओं एवं पुलिस के जवानों व अन्य लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूक किया और नशीले पदार्थों से दूरी बनाने के साथ ही उनको नशा विरोधी शपथ दिलाई। अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स निरोधी दिवस के अवसर पर नशामुक्त भारत और ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत 12 से 26 जून तक उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रदेशभर मे ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ आयोजित कर व्यापक स्तर पर आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को गंगोत्री धाम पहुंचे डीआईजी क्रार्मिक भी गंगोत्री धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गंगोत्री पुलिस चौकी का निरीक्षण किया और चौकी परिसर में कर्मिकों के बैरक, मैस एवं अन्य सुख-सुविधाओं का भी जायजा लिया गया तथा चौकी पर तैनात पुलिस बल का सम्मलेन लेकर सभी अधिकारी/कर्मचारियों की समस्याएं पूछी गई। सभी को मुस्तैदी से ड्यूटी कर अब तक की यात्रा को सकुशल सम्पन्न करवाने बधाई देते हुये आगामी कांवड यात्रा व मानसून सीजन के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिए।