महिला पहलवानों के समर्थन में केन्द्र सरकार का पुतला जलाया
देहरादून
दिल्ली जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के यौन शोषण के खिलाफ चल रहे धरने के समर्थन में सीटू कार्यालय राजपुर रोड पर इकट्ठा होकर कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। आज सीटू के जिला महामंत्री लेखराज के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजपुर रोड पर इकटठा हुए और वहां पर उन्होंने दिल्ली जंतर मंतर पर महिला पहलवानो के यौन शोषण के खिलाफ चल रहे धरने के समर्थन में सीटू कार्यालय राजपुर रोड पर इकट्ठा होकर केन्द्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और कहा कि जल्द ही यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लगातार आंदोलन होने के बाद भी अभी तक भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिससे रोष बना हुआ है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश की महिला कुश्ती खिलाड़ी जंतर मंतर पर बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह द्वारा महिला खिलाडियों के यौन उत्पीड़न के खिलाफ व उसे सजा दिलाने को लेकर लंबे समय से सत्याग्रह आंदोलन में बैठी हैं। उनकी मांगों पर केन्द्र सरकार कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि महिला कुश्ती खिलाड़ियों द्वारा भाजपा सांसद पर शारीरिक शोषण के लगाये गये आरोप गंभीर ही नहीं बल्कि एक लोक सेवक के आचरण पर भी प्रश्नचिन्ह है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद करने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाये लगातार बढती जा रही है। इस अवसर पर सीटू के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
