उत्तराखण्ड

रक्तदान शिविर में 61 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

हरिद्वार। मंगलवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में विश्वविद्यालय और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में एक स्वास्थ्य शिविर एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 61 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर संकाय के डीन डॉ. सुनील पंवार, कार्यक्रम के संयोजक डॉ लोकेश कुमार, ब्लड बैंक की संयोजिका नीलम सैनी, डॉ. तनवीर, एक भारत श्रेष्ठ भारत के समन्वयक डॉ. लोकेश जोशी, डॉ. एमएम तिवारी, डॉ. अजय कुमार, डॉ. देवेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, डॉ. धर्मेंद्र बालियान, विकास देशवाल, दीपक नेगी, मनु गुप्ता, सहित टी ब्लड बैंक की ओर से कविता सैनी, कंचन गुसाईं, शुभम सैनी, अमित आदि मौजूद रहे।