उत्तराखण्ड

ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं रहेगी सुविधाओं की कमी: अनुपमा

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव गाडोवाली में विधायक निधि से बनाई गई दो सड़कों और सराय में नाले निर्माण का विधायक अनुपमा रावत ने शुभारंभ किया। विधायक अनुपमा ने बताया कि गांव आज भी पानी, सड़क, पुलिया, बिजली, पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके लिए वह गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों की छोटी छोटी समस्याओं का जल्द निस्तारण कराएंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं की कमी नहीं रहेगी। इस दौरान मुकर्रम अंसारी, यासीन अंसारी, इसरार अली, नदीम अंसारी, जाशीद अली, ताहिर हसन, साहिद चौधरी, मोबिन अली, अकरम अली, अतहर अंसारी आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।