उत्तराखण्डमुख्य समाचार

ऋषि विहार के लोगों ने नाला निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

देहरादून। ऋषि विहार इंदिरा एंक्लेव आवासीय समिति ने सीमाद्वार से मेहूंवाला तक नाला और सड़क निर्माण पर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि काम देरी से हो रहा है, गुणवत्ता का कोई ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने काम में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता में सुधार की मांग की है। समिति के वासुदेव जखमोला ने बताया कि सीमाद्वार से मेहूंवाला तक भूमिगत नाले का काम फरवरी 2022 में शुरू हो गया था, लेकिन ठेकेदार ने तीन महीने के बाद काम रोक दिया था। कॉलोनी के लोगों के विरोध के बाद फिर काम शुरू किया गया, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया। आरोप लगाया कि काम निम्न गुणवत्ता से हो रहा है। अब लेआउट बदल कर काम किया जा रहा है, यहां सीमेंट के पाइप डाले जा रहे हैं। तीन दिन पहले ट्राला से उतारते समय पाइप टूट गए। जब इनके ऊपर भारी वाहन चलेंगे तो कैसे वजन झेल पाएंगे। कॉलोनी के एलपी बिजल्वाण, मंजू ध्यानी, अंबिका बिष्ट, विमला राणा, धर्मपला सिंह नेगी, युद्धवीर सिंह रावत आदि ने काम की गुणवत्ता में सुधार की मांग की है।