उत्तराखण्डमुख्य समाचार

एनडीआरएफ ने स्कूल में पहुंचकर दिया बच्चों को प्रशिक्षण

हरिद्वार। राजकीय प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टांटवाला में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण तथा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम में छात्रों को आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। यहां फायर फायटिंग, फ्लड, प्राथमिक चिकित्सा, रोपवे, रेस्क्यू आदि के बारे में जानकारी दी गयी।
एनडीआरएफ देहरादून की टीम ने प्राथमिक उपचार के साथ-साथ, भूकम्प, बाढ़, आग से बचाव जैसे आपदा सम्बंधित विषयों के बारे में जानकारी दी। इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह ने आपदा के समय में अपने परिवार तथा समाज की मदद करने के टिप्स दिए। कहा कि निडर होकर संयम से जागरूक नागरिक की भूमिका भी अदा कर सकते हैं। शिक्षण की उपयोगिता के बारे मे बताते हुए ट्रेनर ने बताया कि समय रहते आपदा प्रबंधन का कार्य शुरू हो गया तो जान-माल की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुशवाहा तथा प्राथमिक विद्यालय के रवि कुमार गोस्वामी ने एनडीआरएफ के इस कार्यक्रम को बहुत प्रशंसनीय और शिक्षाप्रद बताया। इस कार्यक्रम में डॉ. शिवा अग्रवाल, ग्राम प्रधान यशपाल सिंह, उप प्रधान कविता, लेखपाल रामनाथ, उमासुतम, कुलदीप, पप्पू, सुनील, सुशील, फूल सिंह, हवलदार सत्यनारायण, हवलदार पी. राज, विद्यालय के विद्यार्थी, अध्यापकों हर्षवर्धन जोशी, मनील जोशी, नम्रता कश्यप, हरदेव बिष्ट, दीपक कुमार, धर्मवीर, स्कूल के अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।