उत्तराखण्डमुख्य समाचार

पशु क्रूरता के आरोप में एक गिरफ्तार

रुड़की

पशु क्रूरता के आरोप में पुलिस ने छापामार एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला किला स्थित एक मकान में गोकशी की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति को प्रतिबंधित मांस के साथ धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से 140 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। साथ ही काटने के उपकरण आदि भी बरामद किए। आरोपी का नाम सलमान निवासी मोहल्ला किला बताया गया है।