Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

संविधान को ताक पर रख रही केंद्र सरकार : सैनी

रुड़की। कांग्रेस के एससी विभाग, ओबीसी विभाग और अल्पसंख्यक विभाग ने संयुक्त रूप से संकल्प सत्याग्रह कार्यक्रम किया। कांग्रेसियों ने कहा कि जनता के हितों को ताक पर रखकर कुछ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। नगर निगम के पास आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि गलत काम के खिलाफ आवाज उठाने वालों का दमन किया जा रहा है। केंद्र सरकार संविधान को ताक पर रख रही है। एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह अठवाल ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की मर्यादा के खिलाफ केंद्र सरकार काम कर रही है।